दही एक फायदे अनेक जाने कितना लाभकारी है हमारा दही

Dahi ke fayde: हमारे खान-पान में ऐसी बहुत सी चीजे शामिल है जिनमे स्वस्थ और सुन्दरता का खजाना छुपा होता। हम अक्सर अपने भोजन में ऐसी चीजों का सेवन करते है जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही लाभप्रद होते है लेकिन हम उनके गुणों से अनजान रहते है। एक ऐसा ही खजाना है जिसे हम दही कहते हैं। आज हम आपको दही की उपयोगिता और उसमे छिपे हुए खजाने के बारे में बताएँगे।

1. पाचन शक्ति बढ़ाता है;

दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। दूध जब दही का रूप ले लेता है। तब उसकी शर्करा अम्ल में बदल जाती है। इससे पाचन में मदद मिलती है। जिन लोगों को भूख कम लगती है। उन लोगों को दही बहुत फायदा करता है।

2. पेट की गर्मी दूर करता है;

दही की छाछ या लस्सी बनाकर पीने से पेट की गर्मी शांत हो जाती है। पेट में गड़बड़ होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी लेने या चावल में दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं। पेट के अन्य रोगों में दही को सेंधा नमक के साथ लेना फायदेमंद होता है।

3. आंतों के रोग;

अमेरिकी आहार विशेषज्ञों के अनुसार दही का नियमित सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं। और हमारे आयुर्वेद शास्त्र में भी दही को एक बहुत अच्छा सुपाचक कहा गया है जो पेट रोगों के लिए बहुत ही लाभप्रद है।

4. दिल के रोग;

दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखता है।

5. हड्डियों की मजबूती;

दही में कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों के विकास में सहायक होता है। साथ ही, दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।

6. जोड़ों के दर्द;

हींग का छौंक लगाकर दही खाने से जोड़ों के दर्द में लाभ मिलता है। दही स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है।

7. बवासीर;

बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से फायदा मिलता है।

8. वजन;

दुबले-पतले व्यक्तियों को अगर दही में किशमिश, बादाम या छुहारा मिलाकर दिया जाए तो वजन बढ़ने लगता है, जबकि दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को भी हटाया जा सकता है।

9. सौंदर्य;

दही शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बन जाती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है। दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।

10. बालों की सुंदरता

बालों को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने के लिए दही या छाछ से बालों को धोने से फायदा होता है। इसके लिए नहाने से पहले बालों में दही से अच्छी मालिश करनी चाहिए।कुछ समय बाद बालों को धो लेने से बालों की खुश्की या रूसी खत्म हो जाती है।

11. अनिद्रा

दही हमेशा ताजा ही खाना चाहिए. दही के सेवन से नींद भी अच्छी आती है, और अनिद्रा रोग से भी छुटकारा मिलता है।

हम में कितने ही लोग होंगे जो दहीं के इन फायदों के बारे में जानते होंगे। आपको हेल्थ टिप्स में दही के फायदे का लेख कैसा लगा हमें जरुर बताईये। अगर आपको दही के फायदे की जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे।

Previous articleमोबाइल में Live T20 Cricket world cup 2022 match कैसे देखें?
Next articleApne blog/website ko google ke First Page Pe Kaise Laye
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.