Height Badhane Ke Liye Yoga Tips : हाइट बढाने का तरीका

Height kaise Badhaye, Height Badhane Ke Liye Yoga,  height growth tips in Hindi, How to increase Height, height badhane ka tarika जैसे ना जाने कितने विचार उन लोगो ने मन में आते है जिनकी Height कम है। कुछ लोगों को लगता है कि लम्बाई का कम होना भी एक तरीके का अभिशाप है। हालाँकि यह उनके मन की एक व्यथा जरुर हो सकती है लेकिन हर किसी के लिए नहीं।

यदि आपके मन में भी कम लम्बाई को लेकर हीन भावना है तो आपको सबसे पहले अपने मन से इस हीन भावना को ख़त्म करना होगा। यदि आपकी आयु 18 वर्ष तक है तो आप अभी भी अपनी लम्बाई को बहुत हद तक बढ़ा सकते है। आज हम इस लेख में लम्बाई बढ़ाने वाले योग के बारे में बताने जा रहा हूँ जिनको कर के आप अपनी लम्बाई को 1 इंच से लेकर 2.5 इंच तक बढ़ा सकते है। लेकिन इसके लिए आपको नियमित इन योगा को करना होगा और धैर्य रखना होगा। यदि आप नियमित इनका अभ्यास करते है तो आप अपनी लम्बाई में growth कर सकते हैं। आइये जानते है Hight growth yoga tips in hindi के बारे में।

Height badhane ka tarika :

हाइट बढाने का तरीका: किसी भी व्यक्ति की औसत लम्बाई 18 वर्ष तक ही बढती है और लम्बाई का बढ़ना मनुष्य के जींस पर निर्भर करता है। भारत में पुरुषों की औसत लम्बाई 5.5 फुट और महिलाओं की औसत लम्बाई 5 फुट होती है। यदि आपकी लम्बाई औसत से कम है तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है जिनको कर के आप अपनी लम्बाई को बढ़ा सकते है। यदि आप 18 वर्ष से अधिक आयु के है तो भी आपको बहुत हद तक फायदा मिल सकता है |

Neem ke fayde : Benefits of Neem in Hindi
Hair Care Tips in Hindi : बाल झड़ने के कारण और उपाय

Height Badhane Ke Liye Yoga Tips :

दोस्तों हमारे ऋषि मुनियों ने ऐसे बहुत से योगा के बारे में बताया है जो हमारे शरीर को बलवान और स्वास्थ्य बनाते है। इनमे से ऐसे ही कुछ योग ऐसे भी है जिनको करके कोई भी व्यक्ति अपनी लम्बाई को आसानी से बढ़ा सकता है। सबसे पहले तो हम उन योगा के नाम के बारे जानेगे फिर जानेंगे उनको करने का क्या तरीका होता है। इन सभी योग को नियमित अभ्यास करने से आप अपनी लम्बाई को बढ़ा सकते है।

  1. सूर्य नमस्कार
  2. पश्चिमोत्तानासन
  3. भुजंगासन
  4. ताड़ासन

हाइट बढाने का तरीका: ये कुछ योग के आसन है जिनको नियमित करने से आपके शरीर में लचीलापन आता है जो की लम्बाई में बढ़ने में काफी हद तक सहांयक है।

height badhane ke liye yoga
height badhane ke liye yoga

सूर्य नमस्कार:

यह कई योगो का एक सामूहिक योग है जिसमे कई सारे व्यायाम आ जाते है। सूर्य नमस्कार के अंदर 12 आसन होते हैं और इन्हीं 12 आसनों का समूह सूर्य नमस्कार कहलाता है और इसको करने से शारीर का पूरा व्यायाम हो जाता है। सूर्य नमस्कार का मतलब होता है सुबह उठ कर सूर्य को नमस्कार करना। इस आसन के एक चक्र पूरा करने में करीब आधे से एक मिनट लगता है। इस आसन को प्रतिदिन करना चाहिए और कम से 7 से 10 बार। पहले दिन आप 2 से 3 बार इस आसन को करे फिर धीरे धीरे अभ्यास हो जाने पर इसे प्रतिदिन 7 से 10 बार करे। आपको एक माह में इसके फायदे नजर आने लगेंगे। यह हाइट बढाने का तरीका सबसे अधिक कारगर है।

सूर्य नमस्कार कैसे करते है?

पश्चिमोत्तानासन:

यह आसन नियमित करने से पुरे शरीर में में एक खिचाव पैदा होता है जिससे मेरुदंड में तो लचीलापन आता ही है और साथ ही साथ इसका अभ्यास मन को शांत करता है और तनाव से भी छुटकारा दिलाता है। इस आसन को प्रदीन करने से लम्बाई भी बढती है।

पश्चिमोत्तानासन कैसे करते है?

सबसे पहले अपने पैरों को सीधा फैला कर बैठ जाये, पैर के पंजे और उंगलियाँ आपस में सटी रहनी चाहिए। इसके बाद लम्बी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाये और सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों से परों की उँगलियों को चुने का प्रयास करे। जितना संभव हो इस आसन में उतनी देर तक रहे। इस आसन को भी 8 -10 बार नियमित करें यह आसन भी लम्बाई को बढ़ने में सहायक होता है।

भुजंगासन:

भुजंगासन सूर्य नमस्कार का ही एक आसन है। इस आसन को नियमित करने से बहुत से लाभ होते है। यह आसन छाती और कमर की मासपेशियो को लचीला बनाता है जो शरीर की लम्बाई को बढाने में भी सहायक होता है। इस आसन को नियमित करने से शरीर की लम्बाई में वृद्धि होती है।

भुजंगासन करने का तरीका:

सबसे पहले पेट के बल जमीं में लेट जाये और हाथों को कमर से सटा कर रखे, इसके बाद अपने दोनों हाथों को सीने के पास ले जाए और हाथों की हथेलियों को जमीन में लगाये, इसके बाद अपने सीने और सर को ऊपर की तरफ को यथा संभव उठायें। जितनी देर तक संभव हो इस स्थित में रहे। इस आसन को भी 8-10 बार प्रतिदिन करे।

ताड़ासन:

यह लम्बाई बढाने का एक प्रमुख आसन है। इस आसन को करना बहुत ही आसान है। यह आसन भी सूर्य नमस्कार का ही एक अंग है। इस आसन को नियमित करने से लम्बाई में आधारण रूप से वृद्धि होती है। यदि आप इस आसन को दैनिक रूप से करते है तो यह आपकी लम्बाई बढ़ने में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा।

ताड़ासन करने का तरीका:

यह आसन करना बहुत ही सरल है। सबसे पहले आपको अपने पैर के दोनों पंजो को आपस में मिला लें और हाथों को बिलकुल सीधा कमर पर रखें। इसके बाद पैर के पंजे पर खड़े होते हुए सांस खीच कर अपने दोनों हाथों को ऊपर आसमान की तरफ उठाये। आपका शरीर पूरी तरह से सीधा रहना चाहिए। यह आसन लम्बाई बढ़ने में सबसे ज्यादा सहायक है। इस आसन को प्रतिदिन कम से कम 5-10 मिनट तक जरुर करें।

लम्बाई बढ़ाने के लिए कौन सा योगा आसन सबसे अच्छा है?

अगर बात की जाये लम्बाई बढाने के लिए सबसे अच्छे योगा आसन की तो सूर्य नमस्कार और ताड़ासन लम्बाई बढ़ाने में सबसे ज्यादा कारगर योग है। आपको इन दोनों योगा का अभ्यास अधिक से अधिक करना चाहिए। यह योग न सिर्फ लम्बाई बढाने बल्कि अन्य बहुत से रोगों में भी लाभदायक है। यह एक हाइट बढाने का तरीका

Height Increase करने के लिए व्यायाम और आदतें :

  • तनाव मुक्त रहे
  • अच्छी नींद ले
  • गुटखा, धुम्रपान इत्यादि व्यसनों से दूर रह
  • हरी सब्जी दूध अधिक मात्र में ले
  • लटकना
  • रस्सी कूदना
  • तन कर चलें झुक कर न बैठे

लम्बाई बढाने के अन्य उपाय Other Remedies to Increase Height in hindi :

लटकना: लम्बाई बढाने के लिए लटकना भी एक बहुत अच्छा अभ्यास है। आपको नियमित रूप से लटकना भी चाहिए।

आहार : अंकुरित अनाज जैसे चना, मूंग, दाल, मूंगफली इत्यादि को एक में मिला कर रात को पानी में भिगो दे जिसका सेवन प्रातः काल टहलने के समय करे। अंकुरित अनाज हारमोंस की growth में सहायक होते है।

पानी : अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें

दवा :  अगर बच्चे का शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो रहा है और वह बौनेपन का शिकार हो रहा है तो हारमोंस की जाँच करवाकर उसे हारमोंस के इंजेक्शन और दवा दे के लम्बाई बढ़ाने का प्रयास किया जा सकता है।

आयुर्वेदिक औषधि : लम्बाई बढ़ाने में ये योग के साथ साथ कुछ आयुर्वैदिक औषधि जैसे अश्वगंधा, शतावरी, बांस के करील का चूर्ण अवं आंवला जैसी औषधि भी कारगर है।

Homoeopathic : होम्योपैथ में भी लम्बाई को बढ़ाने के कुछ औषधि आती है जैसे की Heightex टेबलेट। इस औषधि का प्रयोग 1 वर्ष तक नियमित करना होता है। ये टेबलेट सप्ताह में 1 से 2 बार ही ली जाती है। ये औषधि काफी किफायती भी है।

सन्दर्भ:

इस लेख में जिन हाइट बढाने का तरीकों के बारे में बताया गया है यदि आप उनको अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से शामिल कर लेते है तो आपको अपनी लम्बाई बढ़ने में जरुर सफलता मिलेगी। आप सूर्य नमस्कार और ताड़ासन का जितना ज्यादा से अभ्यास करेंगे आपको लम्बाई बढाने में उतनी ज्यादा सफलता मिलेगी और नियमित रूप से लटकना भी चाहिए।

Comments are closed.