भारत की सबसे महंगी बाइक : Most Expensive Bikes in India

भारत की सबसे महंगी बाइक : अगर आप Motorbike चलाने के शौकीन है तो आप के लिए ये जानकारी बहुत ही रोमांचकारी है। आप भले ये Bikes न खरीद पाए लेकिन फिर भी इनकी कीमत और feature जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। इसके पहले के लेख में हमने दुनिया की सबसे महंगी बाइक के बारे में जाना था, और आज हम भारत की सबसे महंगी बाइक के बारे में जानने वाले है।

भारत में बाइक के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी इसी दीवानगी को देखते हुए कंपनियां एक से बढ़कर एक बेहतरीन बाइक का निर्माण करती है। यह बाइक जितनी बेहतरीन है उतनी ही महंगी भी है। महंगी भी थोड़ी सी नहीं बल्कि इतनी कि जितने की इमने से एक बाइक की कीमत है उतने में तो एक आदमी 2 से 3 लक्ज़री कार खरीद सकता है। लेकिन लोगों का जूनून उन्हें भारत की सबसे महंगी बाइक खरीदने के लिए प्रेरित करता है। चलिए शुरू करते है…

भारत की सबसे महंगी बाइक : Most Expensive Bikes in India :

आज हम जिन भारत की सबसे महंगी मोटर साइकिल के बारे में बताने जा रहें है यह बाइक इतनी महंगी है कि एक आम आदमी इनको खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। इस लिस्ट में शामिल सबसे सस्ती बाइक की कीमत 35 लाख है। तो इससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि इस लिस्ट में शामिल सबसे महंगी मोटर साइकिल कितनी महंगी होगी। तो चलिए शुरू करते है…

सबसे महंगी बाइक प्राइस लिस्ट

क्रम.नाम.कीमत
1. 1. Ducati Panigale 1299 Superleggera:1.12 करोड़
2. Kawasaki Ninja H2R79.90 लाख
3. Big Dog K9 Chopper59 लाख
4. Ducati Panigale R Bike51.34 लाख
5. Harley-Davidson CVO Limited50.98 लाख
6. MV Agusta F4 RC Bike50.87 लाख
7. Indian Roadmaster bike42.65 लाख
8. BMW M 1000 RR42 लाख
9. Harley-Davidson Road Glide Special 35 लाख
10. BMW K 1600 GTL 29.59 लाख
भारत की सबसे महंगी बाइक प्राइस लिस्ट

10. BMW K 1600 GTL

BMW-K-1600-GTL
BMW-K-1600-GTL

BMW K 1600 GTL bike देखने में जितनी शानदार लगती है। इसकी कीमत भी उतनी ही शानदार है। इस बाइक की कीमत है 29.59 लाख रूपये (ex-showroom, Delhi)। इस खुबसूरत बाइक में 6 सिलेंडर का इंजन लगा हुआ है जिससे इसको 1,649 सीसी की पॉवर मिलती हैं। बाइक में डिजिटल इंजन मैनेजमेंट प्रोग्राम के साथ साथ एडजस्टेबल सेस्पेंशन सेट अप, हाई परफार्मेंस ब्रेक्रिंग एबीएस जैसी सुविधा उपलब्ध है।

यह देखने में एक लक्ज़री टूरिंग बाइक है। इस बाइक का वजन 360 किलोग्राम है और यह करीब 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से दौड़ती है। यह बाइक दिसम्बर 2021 में भारत में लांच हो जाएगी।

9. Harley-Davidson Road Glide Special

 Harley-Davidson Road Glide Special
Harley-Davidson Road Glide Special

CVO Limited के बाद Harley-Davidson की Road Glide Special भारत नौवीं सबसे महंगी बाइक है। यह एक बेहतरीन क्रूजर बाइक है। इस बाइक की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 35 लाख रूपये है। 391 किलो वजनी इस बाइक में 1,868 CC का एयर कूल्ड इंजन दिया गया है।

इस बाइक की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा की है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 22.7 लीटर है। यह एक लक्ज़री बाइक है, जो देखने में ही काफी आकर्षक दिखाई देती है। इस बाइक की सवारी करना किसी शान से कम नहीं है।

8. BMW M 1000 RR

BMW M 1000 RR
BMW M 1000 RR

BMW M 1000 RR भारत की आठवी सबसे महंगी बाइक है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 42 लाख रूपये है। यह बाइक देखने में बहुत ही आकर्षक है। इस बाइक में 999cc का इंजन है और यह 306 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ दौड़ सकती है। इस बीके का कुल वजन 192 किलोग्राम है और इसकी फ्यूल टैंक क्षमता 16.5 लीटर है।

यह एक रेसिंग बाइक है और इसे रेस ट्रैक पर दौड़ते हुए देखना बहुत ही रोमांचक लगता है। यह गाड़ी कार्बन फाइबर से बनी हुई है जिसकी वजह से यह एक बहुत ही मजबूत गाड़ी है। यह भारत में बीएमडब्ल्यू की सबसे महंगी बाइक है।

7. Indian Roadmaster bike :

indian roadmaster
indian roadmaster

भारत में सबसे महंगी bikes में एक नाम है Indian Roadmaster bike का। यह भारत की पांचवी सबसे महंगी बाइक है। यह expensive bike 2015 में लांच हुई थी। इस बाइक की एक्स शोरूम दिल्ली में कीमत है Rs 42.65 लाख रूपये। इस बाइक का वजन है 400 किलो है। इस बाइक का Engine 1811 cc का है और यह 6 गियरबॉक्स के साथ काम करती है।

रोडमास्टर फेयरिंग के साथ एक क्रूजर है और आधुनिक सुविधाओं जैसे कीलेस इग्निशन, एबीएस, टायर-प्रेशर सेंसर, एलईडी लाइट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल वाइजर, लगेज केस और एडजस्टेबल फ्लोरबोर्ड से लैस है।

6. MV Agusta F4 RC Bike:

MV Agusta F4 RC
MV Agusta F4 RC

भारत में सबसे महंगी बाइक्स में छठे नंबर पर नाम आता है MV Agusta F4 RC का। ये बाइक अभी कुछ साल पहले ही भारत में लांच हुई है। इस expensive बाइक की कीमत भी होश उड़ा देने वाले है। जी हा इस बाइक की जितनी कीमत है उतने में आप 2-3 luxury four wheeler गाड़ियाँ खरीद सकते है।

इस बाइक की कीमत है पूरे 50.87 लाख रूपये (ex-showroom, Pune)। MV Agusta F4 RC में 998cc four cylender युक्त पावरफुल इंजन लगा है, जो 13,450rpm पर 205 bhp की पावर जनरेट करता है। इस bike की इसकी टॉप स्पीड 302 kmph की है और इस बाइक बाइक में 6 गियरबॉक्स है।

5. Harley-Davidson CVO Limited :

Harley Davidson CVO Limited
Harley Davidson CVO Limited

अब बात करते है भारत की पांचवी सबसे महंगी Motorcycle के बारे में जिसका नाम है Harley-Davidson CVO Limited. Harley-Davidson America की प्रमुख motorbike निर्माता कम्पनी है। इस Motorcycle की ख़ास बात यह है कि यह motorbike पूरी तरह से हाथों से बनी हुई है। इस बाइक की कीमत है 50.98 लाख रूपये। इसमें 1200 CC का एयर कूल्ड इंजन लगा हुआ है।

428 किग्राम वजनी इस बाइक में 1923 cc का इंजन लगा हुआ है, जो 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ती है। इस बाइक का लुक बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसकि सवारी करना किसी सपने से कम नहीं लगेगा।

4. Ducati Panigale R Bike :

Ducati Panigale R bike
Ducati Panigale R bike

Ducati Panigale R Bike भारत की चौथी सबसे महंगी बाइक है। इस बाइक को आपने रेसट्रेक में दौड़ते हुए देखा होगा। डुकाटी पैनीगैल बाइक की कीमत 51.34 लाख रुपये (ex-showroom, Delhi) है। 162 किग्रा वजन की यह बाइक अपने सेगमेंट में सबसे हल्की मोटर साइकिल है। अति उन्नत Superquadro 1198CC, LTwin इंजन के साथ 205PS पावर जनरेट करती है।

इस बाइक में 6 गियरबॉक्स है। इस बाइक की टॉप स्पीड 299 किमोमीटर प्रति घंटा है। हालाँकि इस समय इस बाइक की बिक्री भारत में बंद है। लेकिन अपनी कीमत के कारण यह अभी भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बनी हुई है।

3. Big Dog K9 Chopper

Big Dog K9 Chopper
Big Dog K9 Chopper

यह भारत की तीसरी सबसे महंगी बाइक है जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है 59 लाख रूपये। इस बाइक में 1807 CC का इंजन दिया हुआ है जिसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है। 10 फुट लंबी इस मोटरसाइकिल का वजन 475 किलो है। इस मोटरसाइकिल की मुख्य चेसिस को 39 डिग्री के रेक एंगल के साथ हैवी ड्यूटी ट्यूब का उपयोग करके बनाया गया है।

इतनी महंगी बाइक खरीदना तो हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन क्या पता कब कभी इतनी महंगी बाइक देखने को मिल जाये। चलाने और खरीदने की बात तो हम जैसे माध्यम वर्गीय लोगों के लिए एक सपना ही हो सकता है।

2. Kawasaki Ninja H2R

 Kawasaki Ninja H2R
Kawasaki Ninja H2R

Kawasaki Ninja H2R भारत की दूसरी सबसे महंगी बाइक है जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत है 79 लाख 90 हजार रूपये। यह सुपरबाइक 998cc लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो 14000 RPM पर 310 bhp की पीक पावर और 12,500 RPM पर अधिकतम 165 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

1. Ducati Panigale 1299 Superleggera:

Ducati Panigale 1299 Superleggera
Ducati Panigale 1299 Superleggera

डुकाटी 1299 सुपरलेगेरा भारत की सबसे महंगी बाइक है। इस बाइक में इसके इंजन को छोड़कर बाकी की पूरी बॉडी कार्बन फाइबर की बनी हुई है। यह पहली ऐसी बाइक है जिसके पहियों में कार्बन फाइबर फ्रेम और स्विंगआर्म का इस्तेमाल हुआ है। इस बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.12 करोड़ रुपये है। इस बाइक का इंजन 1285 CC का इंजन दिया गया है और यह 380 किलोमीटर/घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।

भारत में सबसे महंगी बाइक किसके पास है 2022

अगर बात करे भारत में सबसे महंगी बाइक किसके पास है तो इनमे से अधिकतर नाम बॉलीवुड कलाकारों के ही है। ये भारत की कुछ फिमली हस्तियों के नाम है जिनके पास सबसे महंगी बाइक है. जॉन अब्राहम, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, आर माधवन, विवेक ओबेरॉय, सलमान खान।

ये तो हुई भारत की सबसे महंगी बाइक और उनकी प्राइस लिस्ट। ये पक्का है इन बाइक्स की कीमत ही पढ़ कर आपके होश उड़ गए होंगे। इन्हें खरीदने की सोचना भी बहुत बड़ी बात होगी। क्यूंकि अगर कोई इंसान इनमे से कोई बाइक खरीद भी ले तो चलाएगा कहाँ, है न सोचने वाली बात। क्यूंकि इन बाइक्स में यदि जरा सी भी खरोच आ गयी तो आपका अच्छा खासा बजट बैठ जायेगा। हाँ नेशनल हाईवे पे इन बाइक्स को चलाया जा सकता है लेकिन परमानेंट यूज़ के लिए ये बाइक्स तो कोई भी बंदा नहीं खरीद पायेगा फिर चाहे वो कितना भी पैसे वाला हो।

2 COMMENTS

  1. Yes off course these bikes are now becoming charm to new generation. Now days the money is not a hindrance as youth are spending happily for their passion and hobby. So the sale of expensive bikes in India has risen from last few years.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here