3 तरीके : Wifi ka Password Kaise Pata Kare hindi me jane.

हम अक्सर अपने मोबाइल के दाता के ख़तम हो जाने पर यही सोचते है यार कैसे किसी भी वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे? जिससे हम अपनी इन्टरनेट की जरूरतों को पूरा कर सके।

वैसे तो किसी के भी WiFi के पासवर्ड को पता करना इतना आसान नहीं है लेकिन आजकल के टेक्नोलॉजी युग में कुछ भी असंभव नहीं है। आज हम इस लेख में जानेंगे किसी के वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे?

दोस्तों जब हम बात करते है कि Wifi का पासवर्ड कैसे पता करे? यहाँ पर दो चीजे हो सकती है जैसे की हम अपने मोबाइल के वाईफाई का पासवर्ड पता करना चाहते है या फिर किसी और के वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करें? चलिए कोई बात नहीं हम दोनों चीजो के बारे में जान लेते है। चलिए सबसे पहले तो अपने मोबाइल के वाईफाई का पासवर्ड पता करना जानते है।

अपने मोबाइल के Wifi का पासवर्ड कैसे पता करे?

बहुत से लोग ऐसे भी है जिन्हें मोबाइल फ़ोन चलाने का बहुत ज्यादा अनुभव नहीं होता है, ऐसे लोगों के लिए अपने मोबाइल के वाईफाई का पासवर्ड पता करना बहुत कठिन काम हो सकता है। लेकिन यहाँ मैं उनको स्टेप बाई स्टेप बताऊंगा कैसे वो अपने मोबाइल के wifi का पासवर्ड पता कर सकते है।

सबसे पहले तो आपको अपने मोबाइल में मेनू को ओपन कर लेना है।

इसके बाद आपको सेटिंग्स पर जाना होगा।

सेटिंग आपको Hotspot में जाना होगा।

Hotspot में आपको कई आप्शन मिलेंगे जिसमे आपको एक आप्शन मिलेगा Set up portable hotspot।

आपको Set up portable hotspot पर क्लिक करना होगा।

क्लिक करने बाद आपको SSID लिखा हुआ दिखाई देगा जिसका मतलब होता है यह आपके hotspot या wifi का नाम है।

इसके नीचे आपको पासवर्ड लिखा हुआ मिलेगा। इसी पासवर्ड के आगे आपको कई सारे स्टार या डॉट बने हुए दिखाई देंगे। जिसके आगे एक आँख का आइकॉन बना होगा।

आपको आँख के आइकॉन पर क्लिक करना होगा। आप जैसे ही आइकॉन पर क्लिक करेंगे आपको आपके वाईफाई का पासवर्ड मिल जायेगा।

यह तो हुआ अपने मोबाइल कके वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे। अब बात करेंगे कि किसी भी लैपटॉप या कंप्यूटर में कनेक्टेड वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे?

Laptop में कनेक्टेड वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे?

किसी लैपटॉप या कंप्यूटर में कनेक्टेड वाईफाई का पासवर्ड पता करना भी बहुत आसान है। आपके लैपटॉप में चाहे windows 7 पड़ी हो या फिर windows 10 सबका तरीका एक ही है।

सबसे पहले आपको Control panel में जाना है।

Control panel में आपको Network and Sharing Center पर जाना होगा।

Network and Sharing Center में आपको Connections में दिखाई दे रहे वाईफाई पर आपको क्लिक करना होगा। नीचे इमेज में देखें।

Laptop में कनेक्टेड वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे?
Laptop में कनेक्टेड वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे?

आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे एक पॉपअप टैब खुल जाएगी, टैब में आपको wireless properties पर क्लिक करना होगा।

Wireless properties पर क्लिक करने के बाद ऊपर दो मेनू दिखाई देंगे। जिसमे पहला connection का और दूसरा security का।

आपको Security पर क्लिक करना होगा। आप जैसे ही Security पर क्लिक करेंगे आपको Network Security Key के नीचे एक चेक बॉक्स दिखाई देगा।

आप जैसे ही एक चेक बॉक्स पर क्लिक करेंगे आपको लैपटॉप से कनेक्टेड वाईफाई का पासवर्ड पता चल जायेगा।

अब बात करेंगे किसी और के वाईफाई का पासवर्ड कैसे पता करे। किसी और के वाईफाई का पासवर्ड पता करना एक बहुत ही कठिन काम है। लेकिन असंभव तो बिलकुल भी नहीं है। हालाँकि एक प्रोफेशनल हैकर के लिए यह सब करना आसान हो सकता है लेकिन अन्य लोगों के लिए यह काफी कठिन है।

wifi ka password kaise pata kare
wifi ka password kaise pata kare

हम यहाँ पर किसी भी वाईफाई का पासवर्ड पता करने की दो ट्रिक्स का इस्तेमाल करेंगे।

  1. Android App se wifi ka password pata karna
  2. Mobile se wifi ka password pata karna

Android App की मदद से Wifi ka Password Kaise Pata Kare:

दोस्तों गूगल प्ले स्टोर में इस तरीके की बहुत सी एप है जो वाईफाई का पासवर्ड पता करने में मदद करती है। इनमे से ही एक एप है WiFi Map. अगर आप सोच रहे है कि आप इस एप की मदद से किसी का भी पासवर्ड हैक कर सकते है तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ यह कोई wifi password hacking app नहीं है।

यह एप केवल उन वाईफाई कनेक्शन को ढूंढने में मदद करती है जो free internet की मुहीम को आगे बढाने में सहयोग करते है। यह एप हमें यह बताती है की फ्री वाईफाई कहा मिल रहा है और वह जगह कितनी दूर है।

  • सबसे पहले Google Play store से “WiFi Map” App Download करे और उसे अपने मोबाइल में install कर ले.
  • इस एप को अब तक पूरी दुनिया में 5 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे है।
  • इस एप में पूरी दुनिया के लगभग 1.5 करोड़ से भी ज्यादा फ्री वाईफाई लोकेशन मौजूद है।
  • App को खोलते ही आपसे अपने मोबाइल की लोकेशन को enable करने को कहा जाता है।
  • आप जैसे ही अपनी लोकेशन को इनेबल करते है, आपको आपके एरिया में कनेक्टेड वाईफाई की लोकेशन दिखाई देने लगती है।
  • यहाँ पर आपको ब्लू कलर में जितने भी वाईफाई देखाई देते है उनका पासवर्ड आपको इस एप पर मिल जाएगा।
  • आपको अपने नजदीकी वाईफाई की लोकेशन पर क्लिक करना है। यह वाईफाई लोकेशन कितनी दूर आपको इस एप से यह भी पता चल जायेगा।
  • आप जैसे ही वाईफाई पर क्लिक करेंगे आपको एक बटन दिखाई देगा जिसमे Show Password लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • आपको Show Password पर क्लिक करना है आप जैसे ही शो पासवर्ड पर क्लिक करेंगे आपको उस वाईफाई का पासवर्ड मिल जायेगा।

दोस्तों यह एक free और पेड दोनों वर्शन में आती है। फ्री वर्जन में आपको इस पर विज्ञापन देखने को पड़ते है जबकि पेड एप में आपको विज्ञापन नहीं देखने होते है। यह एप वाईफाई का पासवर्ड पता करने की एक सबसे अच्छी एप है। ये तो हो गयी पहली Trick Wifi ka Password Pata Karne की. अब मैं आपको दूसरी trick बताता हूँ जिसकी मदद से आप किसी भी वाईफाई का पासवर्ड पता कर सकते है।

#2. Wifi ka Password kaise Pata Kare:

दोस्तों अब हम बात करते है वाईफाई का पासवर्ड पता करने की दूसरी तरकीब के बारे में। यह तरकीब पहले बताई गयी तरकीब से बिलकुल हटकर है। इस तरीके से किसी भी वाईफाई का पासवर्ड पता करने के लिए हमें सबसे पहले अपने फ़ोन को रूट करना होता है। मोबाइल रूट क्या है और रूट कैसे करते है यह जानने के लिए आपका यह लेख पढना होगा।

Mobile phone ko root करने के बाद सबसे पहले Google Play Store से ES File Explorer File Manager app install कर ले। इसके बाद आपको कुछ आसान से स्टेप follow करने है।

  • ES File Explorer File Manager में Device storage को ओपन करें.
  • उसके बाद data फोल्डर को ओपन करे।
  • उसके बाद आपको Misc नाम का फोल्डर दिखाई देगा उसको ओपन करे।
  • वहां आपको wifi का folder दिखाई देगा, उसको ओपन करें।
  • Wifi folder ओपन करने के बाद आपको wpa_suppicant.config नाम की फाइल दिखाई देगी।
  • उस फाइल को Es File Explorer से ओपन करे।
  • फाइल को ओपन करने पर आपको कुछ code दिखाई देंगे।
  • इस code में आपको ssid और उसके niche psk लिखा हुआ दिखाई देगा।
  • SSID के सामने आपको Wifi का नाम दिखाई देगा।
  • जबकि PSK के सामने आपको Wifi का password लिखा हुआ मिल जायेगा।

दोस्तों आशा करता हूँ किसी भी वाइफाई का पासवर्ड कैसे पता करे लेख में दी गयी जानकारी आपके काम आएगी। आप Android App की मदद से या फिर मोबाइल को रूट करके किसी भी वाईफाई के पासवर्ड को पता कर सकते है। इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करे ताकि उन्हें भी इस लेख में दी गयी जाकारी के बारे में पता चल सके।

Previous articleGhar dekhne wala map, Apps aur Google Map me Address kaise daale
Next articleएलोवेरा की खेती से कमायें लाखों रूपये: Aloe vera farming in hindi
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

2 COMMENTS

  1. Bhai is treik se to jo hamne password aecsec Kiya h vahi password show hoga jo hamne password aecsec nhi Kiya h o kese show hoga plz ans me

Comments are closed.