2023 में भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है?

आज के इस लेख में हम जानेंगे भारत का सबसे अमीर राज्य कौन सा है? दोस्तों भारत के कुछ ऐसे राज्य है जिसकी जीडीपी ग्रोथ दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और यही राज्य भारत को एक आर्थिक रूप से मजबूत देश बनाते हैं। तो आइए जानते हैं. वो कौन से 10 राज्य हैं जो हमारे देश कि इकोनॉमी को बढ़ाने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं।

भारत के 10 सबसे अमीर राज्यों की सूची: List of 10 richest states of India

क्रमभारत के राज्यसकल घरेलु उत्पादवर्ष
1.महाराष्ट्र₹28.78 लाख करोड़ 2019-20
2.उत्तर प्रदेश₹21.45 लाख करोड़ 2020–21
3.तमिल नाडू₹17.94 लाख करोड़ 2019–20
4कर्नाटक₹16.99 लाख करोड़2019–20
5.गुजरात₹15.03 लाख करोड़2018–19
6.पश्चिम बंगाल₹12.54 लाख करोड़ 2019–20
7.राजस्थान₹10.21 लाख करोड़ 2019–20
8.आंध्र प्रदेश₹9.73 लाख करोड़2019–20
9.तेलंगाना₹9.69 लाख करोड़2019–20
10.मध्य प्रदेश₹9.09 लाख करोड़ 2019–20
भारत का सबसे अमीर राज्य GDP के आधार पर

1. महाराष्ट्र (Maharastra)

इस लिस्ट में पहले स्थान पर भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र व भारत का सबसे अमीर शहर मुंबई है। मुम्बई महाराष्ट्र की राजधानी है। वर्तमान समय में महाराष्ट्र कि कुल GDP ₹28.78 लाख करोड़ रूपये है। महाराष्ट्र में प्रति व्यक्ति कुल आय 1,660 डॉलर है। मुम्बई में सबसे अधिक करोड़पति और अरबपति रहते हैं। इस कारण से इसकी GDP भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक है। इसके अलावा मुम्बई के मुख्य उद्योगों में बॉलीवुड इंडस्ट्री का नाम भी शामिल है। महाराष्ट्र प्रोग्रामिंग का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है जिससे महाराष्ट्र को वार्षिक किराया 19,000 करोड़ रूपये प्राप्त होता है। महाराष्ट्र कि राजधानी मुंबई को भारत का आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है।

महाराष्ट्र में घूमने के लिए स्थान :- सिद्धिविनायक मंदिर, गेटवे ऑफ़ इंडिया।

2. उत्तरप्रदेश (Uttar pradesh)

इस सूची में उत्तर प्रदेश भारत का दूसरा सबसे अमीर राज्य है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। उत्तरप्रदेश कि कुल GDP ₹21.45 लाख करोड़ है। क्षेत्रफल के अनुसार उत्तर प्रदेश भारत के चौथा सबसे बड़ा राज्य तथा जनसँख्या के हिसाब से भारत का ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश को भारत के कृषि प्रधान राज्य के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह भारत के अनाज के उत्पादन के लिए करीब 18.9% योगदान देता है. यहां कई सारे शिक्षा संस्थान है जैसे – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय आदि शामिल है।

उत्तरप्रदेश में प्रसिद्द स्थान – अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, आगरा, झाँसी इत्यादि।

3. तमिलनाडु (Tamilnadu)

तमिलनाडु भारत का तीसरा सबसे अमीर राज्य है। तमिलनाडु कि राजधानी चेन्नई है जो भारत के आईटी सेक्टर में सबसे बड़ा योगदान निभाता है। वर्तमान समय में तमिलनाडु का जीडीपी ₹17.94 लाख करोड़ रूपये है। चेन्नई शहर की ऑटोमोबाइल तमिलनाडु का अर्थव्यवस्था का सबसे बड़ा योगदान है। एक शोध के मुताबिक वर्ष 2014-2015 में तमिलनाडु कि प्रति व्यक्ति कि आय 3,000 डॉलर है. तमिलनाडु द्रविड़ शैली के हिन्दू मंदिरों के लिए पूरी दुनियाभर में मशहूर है।

तमिलनाडु के लोकप्रिय स्थान :- नेशनल आर्ट गैलरी, मरीना बीच, जूलॉजिकल पार्क आदि।

4. कर्नाटक (Karnataka)

कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा आईटी हब है. कर्नाटक भारत में सिलिकॉन उत्पादन का सबसे बड़ा राज्य है. कर्नाटक कि GDP ₹16.99 लाख करोड़ है. कर्नाटक राज्य में राष्ट्रीय उद्यान वन्यजीव अभयारण्य मंदिर इत्यादि हैं. इस राज्य कि अलग संस्कृति, वास्तुकला, विक्टोरियन व अन्य चीजों के लिए जानी जाती है। इस तरह भारत का यह राज्य भी देश का सबसे अमीर राज्यों कि सूची में चौथा स्थान रखता है।

कर्नाटक में मशहूर स्थान :- दांडेली, गोकर्ण, मैंगलोर, काबिनी, कुर्ग आदि।

5. गुजरात Gunjraat)

गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। यह भारत के सबसे धनी राज्यों की सूचि में तीसरा स्थान रखता है। गुजरात के विभिन्न हिस्सों में कई पवित्र धर्म स्थल है। यह भारत का पहला ऐसा राज्य है जो पूरी दुनिया में हीरे और रत्न के व्यापार के लिए जाना जाता है। गुजरात ने इस देश को बहुत से महान सपूतों को जन्म दिया है जिनमे से आर्य समाज के संथापक महर्षि दयानंद सरस्वती और महात्मा गाँधी जग प्रसिद्द है। इस समय गुजरात की कुल GDP ₹15.03 लाख करोड़ है। इस प्रकार गुजरात भारत के तीसरे सबसे अमीर राज्य है।

गुजरात का लोकप्रिय स्थान:- सोमनाथ मंदिर, जामनगर, गाँधी नगर, अहमदाबाद आदि।

6. पश्चिम बंगाल (West Bengal)

पश्चिम बंगाल भारत का छठा सबसे धनी राज्य है। इतिहास में यह भारत का सबसे प्रबुद्ध और अमीर राज्य था। अंग्रेजी शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता हुआ करती थी। पश्चिम बंगाल कि अर्थव्यवस्था ज्यादातर खेती और मध्यम आय उद्यमों पर आधारित है। पश्चिम बंगाल पूरे देश का कुल 20% चावल तथा 35% आलू का उत्पादन करता है. पश्चिम बंगाल कि कुल GDP ₹12.54 लाख करोड़ रुपए है।

पश्चिम बंगाल का लोकप्रिय स्थान:- सुंदरवन नेशनल पार्क, मुर्शिदाबाद, दार्जिलिंग आदि।

7. राजस्थान (Rajasthan)

इस सूची में राजस्थान भारत के सबसे धनी राज्यों में सातवें स्थान पर आता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है जिसे “पिंक सिटी” के नाम से भी जाना जाता है. वर्तमान में राजस्थान की कुल GDP ₹10.21 लाख करोड़ रूपये है. यहां का प्रमुख उद्योग सूती वस्त्र, सीमेंट उद्योग, कांच उद्योग, नमक उद्योग इत्यादि शामिल है। यहां की मुख्य फसल कपास, तंबाकू, गन्ना आदि है।

राजस्थान का लोकप्रिय स्थान :- जल महल, सिटी पैलेस, आमेर का किला, गोविंद देव जी मंदिर, हवा महल, नाहरगढ़ का किला, पिंक सिटी बाजार आदि।

8. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)

आंध्रप्रदेश भारत के दक्षिण पूर्वी तट पर स्थित है. आंध्र प्रदेश क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य तथा जनसंख्या के अनुसार आंठवा सबसे बड़ा राज्य है. वर्तमान समय में आंध्रप्रदेश का कुल सकल घरेलु उत्पाद (GDP in Hindi) ₹9.73 लाख करोड़ रूपये है. यहां की मुख्य फसल कपास है. इस प्रकार आंध्र प्रदेश भारत के सबसे अमीर राज्यों के सूची में आठवें स्थान पर आता है।

आंध्र प्रदेश के लोकप्रिय स्थान :- वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुमला, लेपाक्षी, अरकू घाटी आदि।

9. तेलंगाना (Telangana)

तेलंगाना भारत के दक्षिण में स्थित है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है। तेलंगाना में कई फसलें जैसे तबाकू, गन्ना, कपास और आम जैसे फसलों का उत्पादन किया जाता है। यहां कई कंपनियां दवाइयां बनाने का काम करती है। तेलंगाना की कुल सकल घरेलु उत्पाद (GDP in Hindi) ₹9.69 लाख करोड़ रुपए है। तेलंगाना 2 जून 2014 को आन्ध्र प्रदेश से अलग होकर भारत का 29वाँ राज्य बना था।

तेलंगाना के लोकप्रिय स्थान :- गोलकुंडा किला, हाईटेक सिटी, नेहरू जूलॉजिकल पार्क, रामोजी फिल्म सिटी, बिड़ला मंदिर, चारमीनार आदि।

10. मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश भारत का दसवें सबसे अमीर राज्य है। मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है. मध्यप्रदेश को भारत का “दिल” भी कहा जाता है. मध्यप्रदेश का कुल सकल घरेलु उत्पाद (GDP in Hindi) ₹9.09 लाख करोड़ रूपये है। मध्यप्रदेश को अपने पर्यटक स्थल, औषधीय, सामाजिक और विकास को बढ़ाने के लिए भारत के राष्ट्रपति से अनुदान प्राप्त है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2004 में मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की सबसे थकी अर्थव्यवस्था में से एक माना गया लेकिन साल 2005 के बाद देश के सर्वोच्च जीडीपी के रूप में उभर के सामने आया.

मध्यप्रदेश के लोकप्रिय स्थान :- साँची का स्तूप, राष्ट्रीय उद्यान, खजुराहो मंदिर आदि।

Bharat ka sabse Amir Rajya:

सकल घरेलु उत्पाद के आधार पर महाराष्ट्र भारत का सबसे अमीर राज्य है, जिसके बाद उत्तर प्रदेश आता है। आशा करता हूँ दोस्तों आपको यह लेख जरुर पसंद आया होगा। उपरोक्त आंकड़े 2020-2021 के है जो विकिपीडिया से लिए गए है। निश्चित तौर पर 2023 के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिलेगी। Covid-19 ने जिस तरह से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर रखा उसे देख कर लगता है अभी हाल के दिनों में पूरे विश्व को उबरने में काफी समय लगेगा। आने वाले कल में क्या होगा यह भविष्य के गर्भ में छिपा है। कोविड नियमों का पालन करे और जरुरत पड़ने पर ही घरों के बाहर निकले।

जय हिन्द जय भार

Previous articleVirtual ID Generate karne ka Process in Hindi
Next article2023 में गर्लफ्रेंड के लिए रोमांटिक शायरी : Romantic shayari for girlfriend in Hindi
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here