CPU क्या है? सीपीयू की पूरी जानकारी 2023

CPU क्या है? कंप्यूटर का उपयोग आज के समय में बहुत ही बढ़ रहा है। हर क्षेत्र में कंप्यूटर का लगातार उपयोग बढ़ता ही जा रहा है। पहले के समय में कंप्यूटर का इतना उपयोग नहीं होता था। लेकिन आज के समय में देखा जाए, तो लोगों की दिनचर्या में कंप्यूटर एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। 

कंप्यूटर कई अलग-अलग भागों से मिलकर बनता है। कंप्यूटर का एक प्रमुख भाग CPU भी है। जिसे कंप्यूटर का दिमाग कहते हैं। कंप्यूटर का यह भाग कंप्यूटर के सभी कार्यों को Process करता है। कंप्यूटर में CPU की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

सीपीयू के बिना कंप्यूटर को चला पाना असंभव है। कंप्यूटर में होने वाले हर प्रकार के कार्य में CPU की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आज हम इस आर्टिकल में CPU क्या है और सीपीयू कैसे काम करता है। इसके बारे में बात करेंगे। 

CPU क्या है? 2023

सीपीयू जिसको हम साधारण भाषा में कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कह सकते हैं। क्योंकि यह कंप्यूटर में किये गए सभी इनपुट निर्देशों का पालन करता है और इसी विभाग द्वारा सभी कार्य को संपन्न किया जाता है।

सीपीयू कंप्यूटर का hardware है। जो कंप्यूटर के program द्वारा दिए गए निर्देशों की देख रेख करके कार्य को संपन्न करता है। CPU जोकि computer की सामान्य input को output के रूप में process करने का कार्य करता है। 

उदाहरण के तौर पर इसे सरल भाषा में कुछ इस तरह से समझा जा सकता है। keyboard या mouse की मदद से दिए गए input को monitor में दिखाने का काम CPU करता है। सीपीयू द्वारा प्रोसेस किए गए कार्य को monitor में दिखाया जाता है।

आज के समय में जब भी कोई व्यक्ति कंप्यूटर खरीदने जाता है। तब सबसे पहले सीपीयू के processor  को अवश्य देखता है और सीपीयू के प्रोसेसर को देखना भी जरूरी है। क्योंकि आपका कंप्यूटर सीपीयू के प्रोसेसर पर ही निर्धारित है। 

सीपीयू में लगा प्रोसेसर आपके कंप्यूटर की गति और कार्य करने की क्षमता में शुद्धता लाएगा। सीपीयू पर ही कंप्यूटर के कार्य करने की गति निर्धारित रहती है। कंप्यूटर का यह भाग जो कंप्यूटर को सुचारू रूप से चलाने में सक्षम है। 

आज के समय में सीपीयू के नई मॉडल और update आ चुके हैं। आज के CPU बड़े ताकतवर और मजबूत है। जो हर कार्य को कम समय में और सही तरीके से करने की क्षमता रखते हैं।

CPU की Full Form 

सीपीयू का पूरा नाम central processing unit है। जिसका अर्थ यह है, कि यह कंप्यूटर के सभी कार्य को प्रोसेस करने वाला यंत्र है। दूसरे शब्दों में बात की जाए, तो कंप्यूटर के सारे कार्य को पूरा करने वाला यंत्र सीपीयू कहलाता है।

CPU के भाग

CPU के तीन मुख्य पार्ट है जो इसे कार्य करने में सक्षम बनता है.

1. ALU

ALU का full form Arithmetic Logic Unit होता है. यह Arithmetic और Logic Unit में विभक्त रहता है. Arithmetic के द्वारा यह मैथमैटिक कैलकुलेशन जैसे जोड़, गुणा, भाग, प्रतिशत आदि का इनपुट कार्य करता है और Logic Unit के माध्यम से प्राप्त परिणामो को प्रदर्शित करता है.

2. Control Unit

सीपीयू का दूसरा भाग कण्ट्रोल यूनिट होता है, जिसे CU भी कहते है. यह कंप्यूटर के सारे कार्य को नियंत्रित करता है। यह मेमोरी के निर्देशों को पढता है और उसे समझता है। 

मेमोरी के निर्देशों को पढ़ने और समझने के बाद उनको signal में convert करता है और सेंट्रल प्रोसेसर को भेज देता है. यह किसी भी प्रकार का डाटा स्टोर करने जैसा कार्य नहीं करता है.

3. Memory

इसे स्टोरेज यूनिट भी कहा जाता है. यह CPU के मुख्य पार्ट में से एक है. इसका कार्य डाटा को स्टोर करना होता है. यह प्रोसेसिंग के लिए आवश्यक डाटा और निर्देशों को स्टोरेज करता है. इसे इंटरनल मेमोरी/प्राइमरी मेमोरी या फिर RAM भी कहा जाता है.

RAM क्या है? रैम की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

Facts About CPU

पुराने जमाने में जब कंप्यूटर का आविष्कार हुआ था। तब कंप्यूटर में अलग-अलग कंपार्टमेंट के CPU लगे हुए थे। 

लेकिन 1970 के बाद CPU में circuit का इस्तेमाल हुआ और उसके बाद कंपार्टमेंट की आवश्यकता नहीं पड़ी। आज के समय के कंप्यूटर में लगे सीपीयू को microprocessor भी कहते हैं।

सीपीयू भी एक प्रकार का microprocessor ही माना जाता है। सीपीयू का आकार दिखने में बहुत बड़ा होता है। लेकिन सीपीयू एक चिप के समान होता है। 

जोकि motherboard की एक जगह पर लगा होता है। मदरबोर्ड में  सीपीयू लगाने के लिए एक सॉकेट होता है। जो कि हर प्रोसेसर के लिए विशेष प्रकार का होता है। 

अपने कंप्यूटर चलाते वक्त अक्सर देखा होगा, कि कंप्यूटर लंबे समय तक चलाने पर गर्म हो जाते हैं और उनके इस Heat को कम करने के लिए cooling system की आवश्यकता पड़ती है, और इसीलिए सीपीयू कंपार्टमेंट में एक fan होता है। जो इस कंपार्टमेंट को ठंडा करने का कार्य करता है।

सीपीयू के प्रकार

सीपीयू मुख्यतः 6 प्रकार का होता है, जो निम्न प्रकार से परिभाषा सहित दिए गए है.

1. Single Core CPU

इस प्रकार के प्रोसेसर के द्वारा एक समय में एक ही कार्य को संपन्न किया जाता है। इसीलिए इसका नाम सिंगल कोर प्रोसेसर रखा गया है। इस प्रोसेसर की वर्क parforme speed भी कम होती है। 

single core CPU का उपयोग पुराने जमाने में किया जाता था। लेकिन यदि आज के समय भी किसी व्यक्ति के पास पुराने जमाने का कंप्यूटर मौजूद है। तो उस कंप्यूटर में Single Core CPU लगा होगा। 

2.Dual Core CPU

Dual core सीपीयू जो कि सिंगल सीपीयू के बाद दूसरी generation है। इस प्रकार का उपयोग बड़े आराम से multitasking को manage कर सकता है। 

इस सीपीयू के प्रोसेसर की वर्क परफॉर्मेंस स्पीड अच्छी होती है। dual core CPU मल्टी टास्किंग को आसानी से मैनेज कर सकता है और अच्छे तरीके से परफॉर्म भी कर सकता है।

3.Quad Core CPU

Quad Core सीपीयू 4 सिंगल कोर सीपीयू के बराबर होता है।  इस प्रकार की सीपीयू द्वारा workload को चार अलग-अलग भागों में बांट दिया जाता है। 

ताकि सीपीयू के काम करने की गति को और अधिक बढ़ाया जा सके और multitasking वर्क को भी जल्दी किया जा सके। इस प्रकार की सीपीयू के माध्यम से कई प्रकार के कार्य एक साथ किए जा सकते हैं।

4. Hexa Core CPU 

Hexa core CPU जोकि 6 सिंगल कोर सीपीयू के बराबर होता है। इस प्रकार की सीपीयू के काम करने की speed बहुत ही तेज होती है। साथ ही साथ यह multitasking के लिए भी कम समय में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

5. Octa Core CPU 

Octa Core CPU सिंगल कोर 8 सीपीयु के बराबर होता है। इस प्रकार के CPU द्वारा मल्टीटास्किंग की गति को एक अलग ही स्तर तक ले जाया जा सकता है।

6. Deca Core CPU 

Technology के बढ़ते कदम जोकि हर क्षेत्र में एक नया स्वरूप उत्पन्न कर रहे हैं। इसी प्रकार आये दिन CPU के नए-नए प्रकार देखने को मिल रहे हैं। 

सीपीयू का यह भाग 10 सिंगल कोर सीपीयू के बराबर होता है। यह CPU अब तक का सबसे powerfull CPU जो है। जो बड़े और लंबे project के लिए उपयोग किया जाता है।

CPU के कार्य

  1. CPU का मुख्य कार्य डाटा को पढ़ना और उसका विश्लेषण करना होता है।
  2. CPU एक नंबर को दूसरे नंबर को जोड़ने में सक्षम है।
  3. सीपीयू का सबसे अहम कार्य डाले गए इनपुट को प्रोसेस करके आउटपुट के रूप में दिखाना होता है।
  4. CPU निर्देशों की पालना करते हुए एक जगह से दूसरी जगह तक सभी कार्यों को चलाता है।
  5. आजकल के सीपीयू की बात की जाए तो लगभग एक अरब के निर्देश एक साथ एक सेकंड में प्रोसेस कर दिए जाते हैं।
  6. CPU में लगे मेमोरी डिवाइस जो data को स्टोर करने का काम करते हैं।
  7. सीपीयू के कंपार्टमेंट में कई यूएसबी port भी लगे होते हैं। जिनके माध्यम से आप अन्य डिवाइसों, पेनड्राइव इत्यादि को कनेक्ट कर सकते हैं।
  8. कंप्यूटर का सभी कार्य CPU के माध्यम से ही संभव होता है। इसीलिए कंप्यूटर में लगे सीपीयू को कंप्यूटर का मस्तिष्क माना जाता है।

FAQ

CPU किसे कहते है?

सीपीयू कंप्यूटर का हार्डवेयर है।  जो कंप्यूटर के सारे कार्य को संपन्न करता है।

CPU का पूरा नाम क्या है?

सीपीयू का पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट है।

CPU कितने प्रकार का होता है? 

सीपीयू मुख्यतः 6 प्रकार का है।

CPU का सबसे पावरफुल वर्जन किसे माना जाता है?

Deca कोर को सीपीयू का अब तक का सबसे पावरफुल वर्जन माना जाता है।

Single core एक साथ कितने कार्य को संपन्न कर सकता है?

सिंगल कोर CPU एक साथ एक ही कार्य को संपन्न करने में सक्षम है।

CPU Hindi (निष्कर्ष)

दोस्तों सीपीयू की हिंदी में जानकारी आपको कैसी लगी. हमारा उद्देश्य आपको सरल भाषा में टेक्निकल जानकारी उपलब्ध करना है जिससे आपको किसी भी विषय को समझने में आसानी हो सके. आप हमारे इस Hindi Blog Kyahai.Net को अपने दोस्तों तक जरुर शेयर करे.

Previous articleVehicle Insurance kya hai 2022: कितना जरूरी है आपके लिए
Next articleChat GPT क्या है कैसे काम करता है | What is ChatGpt in Hindi
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here