दुनिया में कितने महाद्वीप है नाम सहित जानकारी

दुनिया में सात महाद्वीप है जिसकी जानकारी इस लेख में नाम सहित दी है। दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं में दुनिया के सात महाद्वीपों से सम्बंधित काफ़ी प्रश्न पूछे जाते हैं। दोस्तों बहुत से लोग हैं जिन्हें दुनिया के सात महाद्वीप के बारे कुछ पता नहीं है। यदि आप भी जानना चाहता हैं कि विश्व के सात महाद्वीप कौन-कौन से हैं, तो ये लेख आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाला है क्योंकि इस लेख में हम आपको दुनिया के सात महाद्वीपों के बारे में विस्तार में जानकारी देने वाले हैं।

दोस्तों महाद्वीप किसे कहते है इसके स्पष्ट करने के लिए कोई सटीक परिभाषा नहीं है। अलग अलग देशों के वज्ञानिक इस पर एक मत राय नहीं रखते है। फिर भी इसे आम तौर पर परिभाषित करने के लिए “प्रथ्वी के किसी एक बहुत बड़े भूभाग या क्षेत्र जिसकी सीमाए स्पष्ट रूप से पहचानी जा सके उसे महाद्वीप कहते है“। दुनिया में इस तरह के कुल 7 महाद्वीप है जिसपर 240 से ज्यादा देश है। इनमे से मात्र 196 देश ही ऐसे है जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। चलिए दुनिया के सात महाद्वीप और उनके नामो के बारे में जानते है।

1.एशिया महाद्वीप

इस सूची में पहले स्थान पर एशिया महाद्वीप है.यह दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। आपको बता दें एशिया महाद्वीप पूरी पृथ्वी का एक तिहाई है जो करीब 44,614,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एशिया महाद्वीप कितना बड़ा है. अगर हम बात करे क्षेत्रफल के हिसाब से एशिया के साथ साथ दुनिया का सबसे बड़ा देश तो वो रूस है वहीं एशिया का सबसे छोटा देश मालदीप है। अगर हम बात करें जनसंख्या के हिसाब से एशिया के साथ साथ दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन है उसके बाद भारत, पाकिस्तान, जापान, मलेशिया, फिलीपींस, ईरान, इराक़, सऊदी अरब, श्रीलंका जैसे 50 देश है। विश्व की 60% आबादी एशिया महाद्वीप में रहती है।

2.अफ्रीका महाद्वीप

इस सूची में अफ्रीका महाद्वीप दूसरे नंबर पर आता है। इस महाद्वीप में 54 देश आते हैं जिसमें सोमालिया, नाइजीरिया, कांगो, लीबिया, सूडान, जिंबाब्वे, मॉरीशस जैसे देश आते हैं। अफ्रीका महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 30,216,000 वर्ग किलोमीटर है। अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश सूडान है जबकि सबसे छोटा देश सेशेल्स है। जैसे एशिया अपनी बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है ठीक वैसा ही अफ्रीका सबसे बड़ा रेगिस्तान के लिए जाना जाता है। अफ्रीका महाद्वीप के एक तिहाई क्षेत्रों में रेगिस्तान फैला हुआ है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना बड़ा होगा। अफ्रीका को हीरे और सोने की उत्पादन के लिए भी जाना जाता है।

3.उत्तरी अमेरिका महाद्वीप

उत्तरी अमेरिका दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। उत्तरी अमेरिका दुनिया के 16% हिस्सा पर बसा हुआ है। इसका क्षेत्रफल 24,230,000 वर्ग किलोमीटर है। इस महाद्वीप में स्थित अधिकांश देश विकसित देशों की सूची में आते हैं। इस महाद्वीप के 79% हिस्से पर अमेरिका और कनाडा बसा हुआ है। इस महाद्वीप में स्थित छोटे बड़े 23 देशों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका यानि USA, कनाडा, ग्रीनलैंड, क्यूबा, मेक्सिको जैसे देश शामिल है। उत्तरी अमेरिका अपने प्रेयरी क्षेत्र पूरी दुनिया में गेहूं उत्पादन के लिए मशहूर है।

4.दक्षिण अमेरिका महाद्वीप

यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इस महाद्वीप में कुल 12 स्वतंत्र देश है जिसमें ब्राजील, चिल्ली, कोलंबिया और वेनेजुएला जैसे देश शामिल है। इसका क्षेत्रफल 17,814,000 वर्ग किलोमीटर है। अमेरिका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है ब्राजील है जबकि सबसे छोटा देश फोकलैंड है। इस महाद्वीप को पूरे दुनिया भर में घने जंगलों के लिए जाना जाता है इतना ही नहीं विश्व की सबसे हल्की लकड़ी बाल्सा यहीं पायी जाती है

5. अंटार्टिका महाद्वीप

यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल 14,245,000 वर्ग किलोमीटर है। यह महाद्वीप अपने बर्फीले स्थल के लिए जाना जाता है। यहां सबसे ज्यादा ठंडा होने के साथ सबसे ज्यादा शुष्क स्थल है। इस महाद्वीप की खास बात यह है कि इसके 99% हिस्सा सालभर बर्फ से ढका रहता है जिसकी मोटाई 1.61 कि.मी होती है इसलिए यहां की स्थाई आबादी न के बराबर है। क्युकी यहां इतनी ठंड पड़ती है कि किसी भी जीव जंतुओं का जीवित रहना संभव नहीं है। यह महाद्वीप पृथ्वी की दक्षिणी छोर पर स्थित है। अंटार्टिका महाद्वीप का सबसे ऊंचा चोटी ऐल्सवर्थ पर्वत और वीन्सन मासिफ है जिसकी कुल ऊंचाई 4897 मीटर है। इस चोटी को अंटार्टिका महाद्वीप का उच्चतम विंदुं माना जाता है जिसका तापमान -89 डिग्री सेल्सियस है। पेंगुइन एकमात्र ऐसा पक्षी है जो अंटार्टिका में पाया जता है।

6. यूरोप महाद्वीप

यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप भी उत्तरी अमेरिका की तरह एक समृद्ध स्थल है जिसका क्षेत्रफल 10,505,000 वर्ग किलोमीटर है। इसके ज्यादातर देश विकसित देशों की श्रेणी में आते हैं। इस महाद्वीप में कुल छोटे बड़े मिलाकर कुल 49 देश है। जिसमें फ्रांस, लंदन, जर्मनी, नॉर्वे, रूस और स्वीटजरलैंड जैसे खूबसूरत देश आते हैं। विश्व के ऐतिहासिक देश इटली एक युरोपीय देश है। यह कृषि प्रधान होने कारण इटली, यूरोप का भारत कहलाता है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश फ्रांस है जबकि सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।

  1. 7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

इस लिस्ट में सबसे अंतिम स्थान पर ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है जिसका क्षेत्रफल 8,503,000 वर्ग किलोमीटर है। इसकी जनसंख्या बहुत कम है। इस महाद्वीप में छोटे-बड़े कुल मिलाकर 14 देश है। ऑस्ट्रेलिया को सबसे बड़े देश और सबसे बड़े द्वीप में गिना जाता है। यहां जानवरों, पेड़ पौधे और मिनरल्स के लिए जाना है लेकिन यहां पानी की कमी है जिसके कारण इसे प्यासी भूमि का देश कहा जाता है। इस महाद्वीप को सबसे छोटा महाद्वीप भी कहा जाता है। विश्व में बॉक्साइड का सर्वाधिक उत्पादक देश ऑस्ट्रेलिया है। यहां कि मूल निवासी को बिंदीबू और माओरी कहा जाता है।

रोचक तथ्य:-

एशिया महाद्वीप में दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी निवास करती है।

एशिया महाद्वीप के चार देश रूस, चीन, भारत और पाकिस्तान दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में शामिल है।

दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले चीन, भारत, पकिस्तान और बांग्लादेश इसी महाद्वीप में है।

परमाणु हथियार संपन्न चार देश इसी महाद्वीप के है;- रूस, चीन, भारत और पाकिस्तान।

अंटार्टिका एक ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी देश नहीं है।

यह भी पढ़ें:

दुनिया के सात अजूबे कौन से है?

दुनिया का सबसे लम्बा आदमी 2021

दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर 2021

दुनिया का सबसे गरीब देश कौन से है? 2021

दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है? 2021

दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है 2021?

निष्कर्ष:

तो अब आप विश्व के सात महाद्वीप के नाम 7 continents in hindi जान गये होंगे। जिसमें मौजूद 7 महाद्वीप में एशिया महाद्वीप दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है जबकि सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है। इन महाद्वीपों में अंटार्टिका एक ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी देश नहीं है। क्योंकि यहां साल भर बर्फ जमा रहती है और इस महाद्वीप में लोग न के बराबर रहते हैं। अगर हम बात करें आबादी की तो एशिया दुनिया भर में सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक आबादी वाला देश चीन, भारत और पाकिस्तान है। हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा।

Previous articleआखिर क्या है कर्फ्यू और क्यूँ लगाया जाता है? Curfew की पूरी जानकारी
Next articleदीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजन विधि
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here