सौरमंडल किसे कहते है? सौर मंडल के ग्रहों के नाम हिंदी और English में।

सौरमंडल (Saur Mandal) : अन्तरिक्ष (space in hindi) हमेशा से ही मानव के लिए एक बहुत बड़ा रहस्य बना हुआ है. इस अन्तरिक्ष (galaxy in hindi) में अनगिनत आकाशगंगा (milky way in hindi) है. और इन्ही में से एक आकाश गंगा में हमारा सौर मंडल (solar system in hindi) है. आज हम जानेंगे सौर मंडल क्या है और हमारे इस सौर मंडल में कितने ग्रह (planates name in hindi) है?

सौरमंडल किसे कहते है? Solar System in Hindi

आकाशगंगा में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रह, क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं और अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल कहते हैं। हमारे सौरमंडल में सूर्य ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण सभी ग्रह इसका परिक्रमा करते हैं।

आकाशगंगा में सूर्य और उसके चारो और चक्कर लगाने वाले ग्रह, उपग्रह, उल्काओं और क्षुद्रग्रहों के समूह को सौरमंडल कहते हैं। सौर मंडल में सूर्य और सभी खगोलीय पिंड गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा एक दूसरे से बंधे होते हैं।

सौर मंडल को इंग्लिश में सोलर सिस्टम कहा जाता है. हमारे सौर मंडल का आकार एक तश्तरी की तरह है, जिसकी उत्पत्ति करीब 5 अरब साल पहले हुई थी. सूर्य हमारे सौर मंडल के केंद्र में स्थित सबसे बड़ा तारा है, जिसके चारो तरफ आठ गृह गुरुत्वाकर्षण (gravity in hindi) बल के कारण परिक्रमा करते है.

सूर्य अपने द्रव्यमान और और वजन से अन्य सभी ग्रहों की गति को नियंत्रण में रखता है. इस बल को गुरुत्वाकर्षण बल (gravitational force in hindi) भी कहते है। हमारे सूरज और उसके ग्रहीय मंडल को मिलाकर हमारा सौर मंडल बनता है। सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह (Planet) कहते हैं।

हमारे सौरमंडल में कितने ग्रह हैं?

हमारा ब्रह्मांड बहुत ही बड़ा है, यह कितना बड़ा है इसकी कल्पना करना भी मानव के लिए बहुत बड़ी बात है। इसी ब्रह्मांड में हमारा भी एक सौरमंडल है, जिसमे हमारी पृथ्वी के साथ साथ और भी बहुत से गृह और नक्षत्र विद्यमान है।हमारी पृथ्वी सौरमंडल के ग्रहों का ही एक हिस्सा है, इस सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहां जीवन मौजूद है। हमारे इस सौरमंडल में पूरे 8 ग्रह आते जिनकी अपनी एक अलग ही विशेषता हैं।

सौरमंडल में ग्रहों को दो भागों में बांटा गया है:- आंतरिक ग्रह (Internal planets) और बाहरी ग्रह (External planets), ग्रहों को दो भागों में बांटने का सबसे प्रमुख कारण है क्षुद्रग्रह बेल्ट जिसे हम Asteroid belt भी कहते है। यह बेल्ट मंगल और बृहस्पति ग्रह के बिल्कुल बीच में है, इनकी संख्या हजारों-लाखों में है।

सौरमंडल के ग्रहों के नाम हिंदी में और English में:

तो चलिए जानते हैं सौरमंडल के ग्रहों के नाम के बारे में, और हर एक ग्रह के बारे में थोड़ी डिटेल से चर्चा हम इस पॉइंट के अंदर करेंगे क्योंकि किसी भी ग्रह के बारे में हमें थोड़ी बहुत जानकारी होना बहुत जरूरी है इसी कारण से इस पॉइंट के अंदर हम आपको सभी ग्रहों के नाम बताएंगे और उन से रिलेटेड थोड़ी बहुत जानकारी आपको इस पॉइंट के अंदर दी जाएगी।

क्रम०गृहPlanet
पहलाबुद्धMercury
दूसराशुक्रVenus
तीसरापृथ्वीEarth
चौथा मंगल  Mars
पांचवा बृहस्पतिJupiter
छटाशनी Saturn 
सातवांअरुणUranus
आठवांवरुण Neptune
Saur Mandal के ग्रहों के नाम

1. बुध (Mercury)

  • बुध, सूर्य का सबसे निकटतम ग्रह और 8 ग्रहों में से सबसे ही छोटा ग्रह है।
  • बुध ग्रह पृथ्वी की तरह ही है जो कि सौरमंडल के 4 स्थलीय ग्रहों में से एक है।
  • बुध ग्रह पर पृथ्वी या अन्य किसी भी ग्रहों की तरह मौसम नहीं होते हैं।
  • अगर बुध ग्रह को पृथ्वी से देखा जाए, तो यह एक चमकते हुए सितारे की तरह दिखाई देगा।

2. शुक्र (Venus)

  • शुक्र ग्रह सौरमंडल का दूसरा सबसे निकटम ग्रह है। 
  • शुक्र ग्रह का नाम प्यार और सौंदर्य की रोमन देवी के नाम पर रखा गया है।
  • इस ग्रह की सतह पर वायुमंडल का दबाव पृथ्वी की सतह की तुलना में लगभग 92 गुना ज्यादा है।
  • इस ग्रह का तापमान 462°C रहता है, और यह भी माना जाता है कि यह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।

3 .पृथ्वी (Earth)

  • यह सौरमंडल के 8 ग्रहों में से एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां पर जीवन है।
  • पृथ्वी का एक उपग्रह भी है, जिसे हम चंद्रमा के नाम से जानते हैं।
  • पृथ्वी ग्रह की दूरी सूर्य से लगभग 15 करोड़ किलोमीटर है, पृथ्वी एक सबसे बड़ा चट्टानी ग्रह है।
  • आप यह सुनकर हैरान होंगे, कि सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में 8.3 मिनट का समय लगता है।

4. मंगल (Mars)

  • मंगल ग्रह के 2 उपग्रह हैं, जो कि फोबॉस और डिमौज के नाम से जाने जाते हैं इन दोनों का आकार बहुत छोटा है।
  • मंगल ग्रह से सूर्य की दूरी 250.61 मिलियन किलोमीटर है, मंगल और पृथ्वी पर दिन में सिर्फ कुछ ही मिनटों का फर्क है।
  • मंगल ग्रह पर सेटेलाइट द्वारा देखे जाने पर कुछ गहरी निशानों से यह अनुमान लगाया जाता है कि यहां पर पानी होने की संभावना है।

5. बृहस्पति (Jupiter)

  • माना जाता है, कि बृहस्पति सौरमंडल का सबसे बड़ा और सूर्य का पांचवा ग्रह है।
  • बृहस्पति का नाम रोमन सभ्यता के देवता जुपिटर के नाम पर रखा गया था।
  • इस ग्रह पर हिलियम और हाइड्रोजन गैस पाई जाती है।
  • चंद्रमा और शुक्र के बाद, यह ग्रह आसमान में चमकने वाली तीसरी सबसे चमकीली वस्तु मानी जाती है।

6. शनी (Saturn)

  • यह ग्रह बृहस्पति के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा और सूर्य से छठे ग्रह पर है।
  • ग्रह को गैस का गोला भी कहते हैं, वैज्ञानिकों की मानें तो शनि 7 छल्लो से मिलकर बना है।
  • शनी ग्रह की सूर्य से दूरी 1.4 अरब किलोमीटर से भी ज्यादा है।
  • यह एक ऐसा ग्रह है, जो कि वायुमंडल को संजोकर रखता है। 

7. अरुण (Uranus)

  • यह ग्रह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
  •  इस ग्रह का आकार पृथ्वी से 63 गुना अधिक बड़ा है और यह पृथ्वी से 14.5 गुना ज्यादा भारी है।
  •  इस ग्रह की खोज 13 March 1781 मैं विलियम हर्षल के द्वारा की गई थी और यह दूरबीन से सबसे पहले खोजा गया ग्रह है।

8. वरुण (Neptune)

  • यह ग्रह अपने नजदीकी ग्रह अरुण से बिल्कुल थोड़ा सा ज्यादा बड़ा है।
  • यह ग्रह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है, और यह पृथ्वी से 17 गुना ज्यादा द्रव्यमान है।
  • वरुण और अरुण करें काफी हद तक एक जैसी है, जिसमें अमोनिया और मिथेन गैस मुख्य है।
  • इस ग्रह के 13 प्राकृतिक ज्ञात उपग्रह है, जिनमें ट्राइटन, डसपीना, और थलेसा मुख्य है।

हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?

आज इस आर्टिकल में अब हम आपको बताएंगे कि सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है, तो बृहस्पति ग्रह सौर मंडल ग्रह का सबसे बड़ा ग्रह है, यह सूर्य से पांचवा और हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है जो इतना बड़ा है कि हमारे पृथ्वी जैसे कई ग्रह इसके अंदर समा सकते हैं।

बृहस्पति ग्रह सूर्य से लगभग 70 करोड किमी की दूरी पर स्थित है इसका द्रव्यमान Saur Mandal में से अन्य सात ग्रहों के ढाई गुना और सूर्य के हजार विभाग के बराबर होता है और यह गैसों से बना एक विशालकाय पिंड है जिसकी सतह बहुत ही ज्यादा गर्म है।

सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा है?

सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध है, और यह सौरमंडल का पहला ग्रह है जिस की व्यास 4880 किलोमीटर है, जो की चांद से थोड़ा ही बड़ा है।

पृथ्वी की व्यास बुध ग्रह से लगभग 3 गुना अधिक है और इसके साथ ही इस से 15 गुना अधिक भारी, इसकी सतह का तापमान 427 डिग्री सेंटीग्रेड तक भी पहुंच जाता है, इसलिए वहां पर अंतरिक्ष यान को उतारना बहुत ही मुश्किल होता है, इसके बावजूद भी अभी तक 2 अंतरिक्ष यान पहला मेरीनर और दूसरा मैसेंजर बुध ग्रह पर भेजे जा चुके हैं।

इसे अपनी दूरी पर एक चक्कर पूरा करने में 88 दिनों का समय लग जाता है, और सूर्य की परिक्रमा करने में 224.7 का समय लगता है। 

Conclusion:-

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि सौरमंडल किसे कहते हैं? और सौरमंडल (solar system) के बारे में हर एक जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल में डिटेल से देने की कोशिश की है, अगर आपको आज के इस आर्टिकल में दी हुई जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर जरूर करें, और आर्टिकल में अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत है तो आप हमें कमेंट कर के पूछ सकते हैं। 

Previous articleएटीएम से पैसा कैसे निकाले (ATM card se paise kaise nikale)
Next articleBank me name change application in hindi
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here