घर बैठे गरीब महिलाओं के लिए काम की लिस्ट

कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए घर बैठे बेहतरीन बिजनेस आइडिया

घर बैठे गरीब महिलाओं के लिए काम: दोस्तों वर्तमान समय में कोरोना वायरस और अन्य विषम परिस्थितियों के कारण देश में बेरोजगारी का स्तर काफी हद तक बढ़ गया है और लगभग हर एक व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कुछ ना कुछ रोजगार करने पर विचार कर रहा है।

ऐसे में कम पढ़ी-लिखी महिलाएं भी अपने एवं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कोई घर पर ही कम लागत में व्यापार को प्रारंभ करना चाहती हैं। अगर आप भी कम पढ़े लिखे महिला हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए बेस्ट बिजनेस आइडिया कौन-कौन से हैं ?, इस विषय पर विस्तार पूर्वक से जानकारी देंगे, तो आप सभी आज के इस लेख में अंतिम तक अवश्य बने रहें।

कम पढ़ी लिखी महिलाओं को व्यापार करने की आखिर आवश्यकता क्यों है ?

आज महंगाई और बेरोजगारी ने लगभग देश के हर एक नागरिक की कमर तोड़ दी है और अपने दिनचर्या को चलाने के लिए लोगों को काफी ज्यादा आर्थिक समस्याओं से प्रतिदिन लड़ना पड़ रहा है। ऐसे में केवल परिवार के पुरुषों को ही नहीं ,अपितु परिवार में कम या ज्यादा पढ़ी लिखी महिलाओं को भी अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए और परिवार को बेहतर कल देने के लिए कोई ना कोई रोजगार अवश्य प्रारंभ करना चाहिए।

अगर एक परिवार में महिला और पुरुष दोनों ही बराबर हिस्सेदार बंद कर काम करेंगे और घर को संभालेंगे तो कभी भी कोई परिवार आर्थिक स्थिति की कमजोर वाली हालत से नहीं गुजरेगा। आज समय की मांग भी है, कि प्रत्येक घर की महिलाएं आगे आए और अपना कोई ना कोई व्यापार अवश्य प्रारंभ करें। आज हम आपको घर बैठे गरीब महिलाओं के लिए काम की कुछ लिस्ट देने वाले है जिन्हें बहुत ही कम पूंजी से शुरू किया जा सकता है।

2023 में घर बैठे गरीब महिलाओं के लिए काम:

कम पढ़ी लिखी महिलाओं के लिए कौन-कौन से बेहतरीन बिजनेस आइडिया है? ऐसे बहुत से व्यापार हैं जिनको करने के लिए महिलाओं को ज्यादा पढ़ा लिखा होना आवश्यक नहीं है, बस उस व्यापार के बारे में उन्हें थोड़ा सा ज्ञान होना चाहिए और साथ ही में थोड़े अनुभव के साथ में ऐसे कई व्यापार को शुरू कर सकती हैं, जिन्हें करने के लिए बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं है।

चलिए आगे इस लेख में बढ़ते हैं और जानते हैं कि घर बैठे गरीब महिलाओं के लिए काम कौन-कौन से हो सकते हैं ?, जो इस प्रकार से नीचे निम्नलिखित है।

1. घर पर अगरबत्ती बनाने का व्यापार :-

दोस्तों हम सभी लोग जानते हैं, लगभग हर एक धार्मिक स्थानों पर पूजा सामग्री में अगरबत्ती की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में आप अपने घर पर ही बिल्कुल न्यूनतम लागत में सुगंधित अगरबत्ती बनाने का व्यापार शुरू कर सकते हैं और लगभग इस व्यापार से हर महीने आसानी से 15 से ₹20000 की इनकम आप कर सकती हैं।

अगरबत्ती बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है, इसका तरीका आपको इंटरनेट पर आसानी से मिल जाएगा।

2. शादी विवाह में मैनेजमेंट का व्यापार :-

आज लगभग सब लोग हर एक प्रकार के कार्य को घर बैठे ही मैनेज करना चाहते हैं और वास्तविकता यही है, कि किसी के पास आज के समय में अतिरिक्त समय भी नहीं है। शादी विवाह के कार्य में बहुत सारे काम होते हैं, इसमें कैटरीन से लेकर दुल्हन की विदाई होने तक सारे कार्य को करने के लिए पहले से ही बड़े इंतजाम करने पड़ते हैं और यह सभी केवल एक व्यक्ति के बस की बात भी नहीं है।

इसीलिए आज के समय में महिला और पुरुष दोनों ही लोग शादी विवाह से संबंधित सभी प्रकार के मैनेजमेंट सिस्टम जैसे व्यापार को अच्छी तरीके से चला रहे हैं।शादी विवाह मैनेजमेंट के व्यापार में सामने वाला क्लाइंट आपको अपने रिक्वायरमेंट बनाएगा और आपको उसके रिक्वायरमेंट और अपने मैनेजमेंट के खर्चे के अनुसार उसे पूरा विवरण समझाना है और फिर उससे कॉन्ट्रैक्ट लेना है।आजकल इस प्रकार के व्यापार की भी मांग बाजार में काफी ज्यादा है और आप अगर ऐसे व्यापार को करते हैं, तो आपके एरिया में आपको कंपटीशन भी कम मिलेगा और साथी इससे आपको अच्छी इनकम भी होगी। इस व्यापार को कम पढ़ी-लिखी महिला भी बड़ी आसानी से चला सकती है।

3. ब्यूटी पार्लर शॉप का व्यापार :-

आजकल तो हेयर कटिंग से लेकर ब्यूटी पार्लर से जुड़े हुए सभी प्रकार के कार्य को सैलून में लड़कियां और लड़के दोनों ही करते हुए नजर आते हैं।अगर आप ऐसी महिला हैं, जो कम पढ़ी-लिखी हैं, परंतु आपने ब्यूटी पार्लर का कंपलीट कोर्स किया है, तो आप अपने नजदीकी या फिर अपने लोकल क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की शॉप का काम शुरू कर सकती हैं।

आज के समय में भी आपको बहुत दूर-दूर क्षेत्रों में एक यादव ब्यूटी पार्लर केंद्र मिलता है अर्थात इससे आपको अच्छा मुनाफा ही होगा और साथ ही में आपको इसमें कम निवेश भी करना होगा।शादी विवाह से लेकर बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी आदि में लोग जाने से पहले ब्यूटी पार्लर में जाना पसंद करते हैं और यही आपके लिए सबसे बढ़िया अपॉर्चुनिटी है।

4. पापड़ या अचार बनाने का व्यापार :-

अगर आप एक ऐसी महिला हैं, जो कम पढ़े लिखे हैं और साथ ही में अपने घर से ही कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पापड़ या अचार बनाने का व्यापार शुरू करना होगा।पापड़ा और अचार बनाने के व्यापार में आपको लागत भी कम लगेगी और आप अपने समय के अनुसार किस में काम कर सकती हैं एवं परिवार को देखते हुए अपने इस व्यापार को आप प्रारंभ कर सकती हैं।

आप अपने व्यापार को प्रारंभ करके अपने नजदीकी राशन की दुकानों और अन्य खाद्य दुकानों पर अपने माल की पैकेजिंग करके इसे बिकने के लिए भेज सकती हैं। याद रहे कि आपके पापड़ या अचार बनाने के व्यापार में क्वालिटी होनी चाहिए और तभी आपका यह व्यापार आसानी से चल पाएगा।

5. अपने हुनर के अनुसार करें कोई भी व्यापार प्रारंभ :-

लगभग हर एक महिला के अंदर अपनी प्रतिभा को पहचाना है, अपनी प्रतिभा का आकलन करते हुए अपने व्यापार को प्रारंभ करने पर विचार करना है।आप जो भी अपने हुनर के अनुसार व्यापार शुरू करना चाहती है उसके फायदे और नुकसान के बारे में पहले जानकारी ले और फिर उसी आधार पर अपने व्यापार को शुरू करें।अपने हुनर के अनुसार किया गया कोई भी व्यापार कभी भी असफल नहीं होता है और आपको हमेशा उसमें सफलता ही हासिल होती।

6. टिफिन व्यापार चालू करे:

खाना बनाना हर महिला का एक स्वाभाविक कार्य होता है। यदि आपके गाँव या कस्बे क्षेत्र में बैंक कर्मचारी, सरकारी अध्यापक, छात्र, एकल जीवन व्यतीत कर रहे लोग है जिन्हें खाना बनाने में समस्या है, तो आप ऐसे लोगों के लिए खाना बना कर उसे टिफिन में पैक कर उन तक पहुंचा सकती है जिसके बदले में आपको अच्छा पैसा मिलेगा। आपको भोजन की गुणवत्ता का स्तर बहुत ही अच्छा और लोगों के स्वाद अनुसार रखना होगा।

7. लिफाफा कारोबार:

यह कम पढ़ी लिखी गरीब महिलाओं के लिए घर बैठे एक अच्छा साधन हो सकता है। आपको बाजार से रद्दी कागज ख़रीदना है, और उनसे लिफाफा बनाना है। आप लेई भी घर पर तैयार कर सकती है। यह काम कोई भी बड़ी आसानी के साथ कर सकता है।

आप लिफाफों को दुकानदार की जरुरत के अनुसार विभिन्न आकर का बना सकती है। यह एक बहुत ही कम लगत का व्यापार है। हालाँकि इस व्यापार में बहुत सारा पैसा नहीं है फिर भी यह आपकी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति तो कर ही सकता है।

8. पतंग बनाने का कारोबार:

यह काम भी घर बैठे बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है। हालाँकि शुरुआत में इस काम को करने में थोड़ी से कठिनाई आएगी जैसे जैसे ही इस काम में महारत हासिल होगी, आप बड़ी ही आसानी से इस काम को करने लगेंगे। इस काम को चालू करने में बहुत ज्यादा लागत की आवश्यकता नहीं होगी।

इसकी लिए पतंगी कागज या पन्नी और लेई आपको कॉपी किताब की दुकान से मिल जाएगी और बांस की तीलियाँ आपको गाँव और कसबे में बहुत ही सहजता से मिल जाती है। यह काम कहीं से भी किया जा सकता है। आप चाहें तो इन पतंगों को दुकान पर भी बेच सकते है या फिर अपने घर से बेच कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

9. सिलाई कढाई का कार्य:

इस तरह के कार्य में महिलाएं घर पर आम तौर पर किया ही करती है। यदि आप कपडे की सिलाई करना चाहती है तो आपको इसके लिए आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता होगी। जो आप किसी भी प्रशिक्षण केंद्र या फिर किसी सिलाई करने वाले के साथ में बैठ कर सीख सकती है। ठीक इसी प्रकार से कढ़ाई का कार्य भी आप घर बैठे कर सकती है और अपनी जीविका कमा सकती है।

10. लांड्री सर्विस:

यदि आप शहरी इलाके से है तो लांड्री का कार्य आपके लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। क्यूंकि शहर में रहने वाले लोग आमतौर पर समय के अभाव के कारण कपड़ों की धुलाई और प्रेस कराने के लिए लांड्री इत्यादि पर निर्भर रहते है। यदि आप उन्हें इस प्रकार की सेवाएँ प्रदान करेंगी तो आपको आचा खासा मुनाफा हो सकता है। यह कार्य कम लागत में शुरू किया जा सकता है।

11. ट्यूशन पढ़ा कर:

कहावत है कि पढने और पढ़ाने की कोई उम्र नहीं होती है, यदि आप कम पढ़ी लिखी भी है तो भी आप छोटे बच्चों को ट्यूशन वगैरह पढ़ाकर अपना जीविकोपार्जन कर सकते है। इस कार्य को करने से आपका ज्ञान तो बढ़ेगा ही साथ ही साथ आपका सम्मान भी बढेगा।

12. चाय का स्टाल खोल कर:

चाय का व्यवसाय एक अच्छे मुनाफे वाला व्यवसाय है। आप इस व्यवसाय को घर से भी चला सकती है। यदि आपके घर के आस पास व्यापारिक केंद्र है तो आप घर से चाय बनाकर किसी लड़के के माध्यम से उसे मार्केट में बेच सकते है। इस व्यवसाय को चालू करने में बहुत ज्यादा लगत की आवश्यकता नही होती है।

13. चाट पकौड़ी या फ़ास्ट फ़ूड का स्टाल:

यदि आपके हाथों में हुनर है तो इस लाइन में भी आप अपने हाथ आजमा सकती है। आप अपने घर के बाहर भी इस तरीके का स्टाल लगाकर अपने व्यापार को चालू कर सकती है। लोगों को आपके हाथ का चाट पकौड़ी या फ़ास्ट फ़ूड पसंद आता है तो इसे और भी ज्यादा विस्तार कर सकती है। इस व्यापार में मेहनत तो है ही और मुनाफा भी अच्छा है।

14: सब्जी का स्टाल:

सब्जी स्टोर भी एक ऐसा व्यवसाय है जिसे घर पर ही रहकर किया जा सकता है और यह भी low investment business idea है। यह एक ऐसा व्यापर है जिसमे मंदी भी नहीं आती है और टर्न ओवर भी होता रहता है। शुरुआत में ऐसी सब्जियों के साथ व्यापार शुरू करे जो जल्दी ख़राब ना होती हो और उनकी खपत भी अच्छी हो.

15. Youtube पर करियर बनाकर:

दोस्तों आज के समय में इन्टरनेट रोजगार का एक बहुत बड़ा माध्यम बन के उभरा है। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए सिर्फ एक कैमरा वाले फ़ोन और इन्टरनेट की आवश्यकता होती है। आप अपनी योग्यता के अनुसार विडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर सकते है और अच्छा खासा पैसा कमा सकते है। आप खाना बनाना, डांस, सिलाई, कढाई इत्यादि जैसी जानकारियों पर विडियो बना सकती है। Youtube से पैसे कैसे कमाए पूरी जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें। इस काम को करने के लिए आपको बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा होने की जरुरत नहीं है।

Ghar baithe Garib Mahilaon ke liye kaam ki list Pdf Download करने के लिए आप यहाँ दिए लिंक पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर सकते है। गरीब महिलाओं के लिए काम की डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे। डाउनलोड करे

निष्कर्ष :-

दोस्तों घर बैठे गरीब महिलाओं के लिए काम की यह लिस्ट आपके कितने काम की है यह हमें जरुर बताएं। यदि आप किसी ऐसे व्यवसाय के बारे में जानते है जो घर बैठे गरीब महिलाओं के लिए काम आ सकती है तो आप हमें कमेंट्स में जरुर बतायें हम उसे इस लिस्ट में जगह देने का प्रयास करेंगे। हमें उम्मीद है, कि आपको यह लेख अवश्य पसंद आया होगा और आपके अनुसार व्यापार करने में यह लेख हमारी और से अवश्य आपकी सहायता करेगा, इसकी भी हम उम्मीद करेंगे।इस लेख से संबंधित या किसी अन्य विषय से संबंधित कोई सवाल या सुझाव है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

जय हिन्द जय भारत

Previous articleKutir Udyog Ideas in hindi : Laghu Udyog
Next articleBest 101 Motivational quotes in hindi
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here